नई दिल्ली। इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां पिता के खिलाफ उसकी ही तीन बेटियों के साथ यौन शोषण के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंदौर कोर्ट ने अब पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 45 वर्षीय युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराए। इससे पहले आरोपी की मां और बहन ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा अपनी ही नाबालिग 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन शोषण करता है।
घर पर किया यौन शोषण
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी की मां ने इंदौर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उनके वकील विकास डागा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेंगलुरू स्थित अपने घर पर खुद की बेटी के साथ यौन शोषण किया है। तमाम सबूतों और पीड़िता के बयान के बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करे और फिर से इस मामले की जांच करे।
दूसरी महिला से है संबंध
बच्चों ने इस पूरी घटना की जानकारी पहली बार दादी तो बीते वर्ष दी, जिसके बाद फरवरी 2019 में जब आरोपी इंदौर आया तो आरोपी की मां, बहन और भाई ने उससे इस बारे में सवाल पूछा। जिसके बाद मां और बहन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एक अन्य वकील नीरज सोनी ने बताया कि बच्चों ने हमे बताया कि उनके पिता का किसी और महिला से संबंध है। वह जब भी किसी को घर लेकर आता तो बच्चों को घर से बाहर कर दिया जाता था। अगर बच्चे महिला की उपस्थिति में घर में आते थे तो उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी।
