भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कॉंग्रेस समर्थित वकील शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जिला अदालत परिसर के बाहर गेट नंबर तीन स्थित एसबीआई एटीएम के पास प्रदर्शन करेंगें ।
प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। जिला कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार
विभाग के अध्यक्ष गोपाल वाजपेयी ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बब्बर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपचंद यादव एडवोकेट एवं वरिष्ठ एडवोकेट साजिद अली सहित कांग्रेस कमेटी विधि एवं
मानव अधिकार विभाग के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
