रेवाड़ी (हरियाणा )। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा क्रांतिकारी पत्रकार सुरेन्द्र गौड़ को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया है । जो जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे। श्री गौड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया ।
पत्रकार सुरेन्द्र गौड़ को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति हरियाणा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर जिला रेवाड़ी के पत्रकारों ने सुरेन्द्र गोंड को बधाई देते हुए कहा कि सुरेन्द्र गोंड पत्रकारो के हित में हमेशा खड़ा रहेगा ।
इस मोके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जगदीश यादव, राष्ट्रीय सचिव दिनेश स्वामी, पत्रकार धनेश विद्यार्थी,पवन कुमार इटीवी पत्रकार महेन्द्र भारती,एएनआई के देशराज सहित अनेक पत्रकारों ने सुरेन्द्र गौड़ को बधाई दी ।
