पिपरिया– गांधीजी की पुण्यतिथि दिवस पर हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडे द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर प्रतीकात्मक गोली मारकर अभद्र टिप्पणी करने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाने गांधी जी का पुतला जलाने का पूजा शकुन पांडे और उनके साथियों द्वारा अभद्रता की कांग्रेस जनो ने निंदा की ।
शनिवार को दोपहर के समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस जनों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री भोपाल के नाम तहसील परिसर में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन सौंपने के तुरंत बाद ही हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव का तहसील तिराहे पर कड़े शब्दों में निंदा कर लगाए नारे किया पुतला दहन ।
दिए गए ज्ञापन में प्रेषित किया गया कि इनके द्वारा राष्ट्रपिता एवं भारत देश का अपमान किया गया है जिससे कि हमारी राष्ट्रीय जन संभावनाएं आहत हुई हैं।
कांग्रेस जनों ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कटाक्ष करते हुए प्रेषित किया कि इनके अनुषांगिक संगठनों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है पूजा शकुन पांडे और साथियों पर जल्द से जल्द देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने वाले कांग्रेसियों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष शाह, हरीश बेमन, श्रीमति सीमा कटकवार, नीलम पचौरी ,रचना सांवरिया, ममता मनोज नागौत्रा, सुमंगल सिंह राजपूत ,सूरज महार ,राजेंद्र सोनिया, बलराम दाहिया, राधे पटेल, कोमल सिंह मेहरा और भी बहुत से कांग्रेसी जन मौजूद रहे ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
