जोबट (आकाश दिनेश उपाध्याय) – कहते हैं सफलता हालातो की मोहताज नहीं होती अगर मन में विश्वास और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है ऐसे हे मजबूत हौसले के कारण जोबट सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली जिनके पिता महेंद्र जैन प्राइवेट नौकरी करते हुए एवं माता सीमा महेंद्र जैन घरेलू महिला होते हुए अपनी बच्ची इतिशा जैन को जोबट शासकीय विद्यालय में पढ़ाते हुए आंखों में सपने संजोए यूपीएससी की परीक्षा सन 2016 में दिलवाई जिस में एक नंबर बिछड़ने के बाद हिम्मत नहीं आ रही और वर्ष 2018 ~2019 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा दिलाई जिसमें आलीराजपुर जिले के जोबट नगर की बेटी इतिशा जैन का चयन हुआ था 8जनवरी2019 को हुए साकछातकार में 175 में से150मार्क्स प्राप्त कर सफलता प्राप्त हुई हैं मध्यप्रदेश 2018 के फाइनल रिजल्ट में कुल 937अंक के साथ उन्हें सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद के लिए चयनित किया है सामान्य वर्ग में ज़िले से एकमात्र चयन इतिशा जैन का ही है परिणामो की घोषणा के बाद जोबट नगर में हर्ष का माहौल है
इतिशा के कहे अनुसार पी एस सी की तैयारी ओर चयन के लिए परीक्षार्थी को नियमित तौर पर6से8 घंटे तक पढ़ाई करना जरुरी है।वर्तमान में इतिशा इंदौर में psc के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दे रही है।
इतिशा जैन के पिता महेंद्र जैन तथा माता सीमा जैन बेटी की सफलता से गौरवान्वित है उन्होंने बताया कि बेटिया सब कुछ कर सकती है ।यदि उन्हें उचित अवसर ओर परिवार का साथ प्राप्त हो। इतिशा कि माता का कहना है कि वर्तमान में बेटियो को अपने पैरों पर खड़े करना अत्यन्त आवश्यक है।
सफलता का श्रेय
“मेरी इस सफलता में मेरे माता पिता ,नाना नानी एवं परिवार के अन्य सदस्यों तथा सहपाठी मित्रों का विशेष योगदान रहा है।
इतिशा जैन assistant director (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग)
