भोपाल । मप्र कॉंग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर के नेतृत्व मेँ एक प्रतिनिधि ने विधि विधायी एवं जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा से मुलाक़ात कर मप्र राज्य मेँ अधिवक्ताओ को संरक्षण प्रदान करने के उददेश्य से “मध्यप्रदेश अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम “ लागू करने की मांग के साथ प्रस्ताव रखा कि विभाग इस बाबत ड्राफ्ट बनाने मेँ सहयोग प्रदान करने को तत्पर है ।
श्री बब्बर द्वारा हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुऐ बताया कि पूर्व मेँ इस बाबत अध्यादेश भारत के राष्ट्रपति महोदय को भेजा गया था जो समाप्त होगया है । उन्होने बताया कि विभाग ने विधि मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा कि विभाग नया बिल बनाने मेँ विधि विभाग को सहयोग प्रदान करने तत्पर है ।
विभाग ने विधि मंत्री से मांग की कि प्रख्यात विधिवेत्ता श्री मोतीलाल नेहरु के जन्म दिवस 06मई को विधि दिवस के रूप मेँ मनाएं जाने की भी मांग की । साथ ही मध्यप्रदेश मेँ भी जो भी न्यायालय भवन मौजूद हैँ उनमें अधिवक्ताओ के चैम्बर बनाऐं का प्रावधान की मांग की ।
