महिदपुर उज्जैन..
महिदपुर जिला बनाने का मामला गहराया, हजारो की संख्या मे पहुची आक्रोशित जनता महिदपुर के बस स्टेण्डं,आंदोलन को लेकर प्रशासन को दी घेराव की चेतावनी, मामला बढता देख प्रशासन सकते मे, प्रशासनिक कार्यालय छावनी मे तब्दिल जनता के सामने पहुचा प्रशासन!
महिदपुर को जिला बनाने व नागदा जिले से महिदपुर का नाम हटाने को लेकर आखिरकार जनता सड़क पर उतर आई और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से घेराव तक की बात कह डाली जिसके बाद सकते में आए प्रशासनिक अधिकारी बस स्टैंड पर चल रही सभा में मौजूद हजारों की तादाद में एकत्रित जनता के सामने पहुंचे और मंच से जनता की बात सुन मांगों को लेकर ज्ञापन लिया।
आपको बता दें कि 5 दिनों से महिदपुर जिला बनाओ या नागदा से महिदपुर का नाम हटाओ का घटनाक्रम चला रहा है जिसको लेकर महिदपुर जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष डॉ आर सी ठाकुर सचिव आशीष सकलेचा वह कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल उथरा ने अपने सभी सहयोगियों के साथ महिदपुर को नागदा में ना शामिल होने को लेकर मुहिम छेड़ दी जिसमें हर तबके हर वर्ग हर समाज सेवी यहां तक कि कांग्रेस बीजेपी के आला नेता भी शामिल हुए और सड़कों पर उतर अपना विरोध जताते हुए 19 तारीख को भरी दोपहर में बस स्टैंड हजारों जनता के साथ पहुंचे सबसे बड़ी हैरत की बात यह है कि तपती धूप बारिश के बीच क्या महिलाएं क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी लोगों ने इस आंदोलन में बढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी जायज मांगों को लेकर घंटों सभा स्थल पर डटे रहे दूसरी ओर जनता ने प्रशासन को घेराव की जैसे ही चेतावनी दी तो अनु विभागीय कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया वही मौके पर पहुंचे एसडीएम त्रिपाठी ने अपने पूरे दल के साथ मंच पर पहुंचे और स्थानी जनता के सामने महिदपुर जिला बनाओ समिति के पदाधिकारी कांग्रेस के नेता व भाजप एवं आम आदमी पार्टी के नेता के हाथों से ज्ञापन लेकर महिदपुर को नागदा में ना शामिल करने का आश्वासन देते हुए अपनी बात कही जिसके बाद आंदोलन में तब्दील होता जनता ने अपने गुस्से को शांत किया ।
इस आंदोलन को राजनीति रंग देने की कोशिश भी की गई परंतु समिति के सचिव और पदाधिकारीयो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि यह आन्दोल किसी भी राजनीतिक दल या समाज विशेष का न होकर महीदपुर जिला बनाओ समिति मात्र का है।
लेकिन जनता काआक्रोश अपनी जगह को प्रशासन की बात अपनी जगह बहरहाल अब देखना होगा किस प्रशासन यह बात सरकार तक कितनी जल्दी पहुंचाता है और जनता की मांगों पर कितना अमल होता है यह देखने वाली बात होगी ।
@जुबेर खान महिदपुर
