भोपाल – नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आज सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने आर .टी .आई एक्टिविस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रकाशित वर्ष 2018 का कलेंडर का विमोचन अपने निवास पर सेकड़ों कार्यकर्ताओं की मोजुदगी में किया ,इस अवसर पर कौंसिल के राष्ट्रिय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस एडवोकेट ,राष्ट्रिय महासचिव सरोज जोशी ,प्रदेश सचिव मोहम्मद साजिद खान ,मोहम्मद लईक ,राजेश पटेल ,मोहम्मद अनस ,मोहम्मद शोएब खान ,सैयद कैसर आदि सैकड़ों सुचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने श्री सारंग को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की
मंत्री श्री सारंग ने बहुउपयोगी 2018 के वार्षिक कलेंडर के प्रकाशन पर संगठन को बधाई देते हुए सुचना अधिकार आन्दोलन की सराहना की तथा संगठन सहित प्रदेश वासियों को नव वर्ष की बधाई दी
क्रांतिकारी पत्रकार मोहम्मद साजिद खान की रिपोर्ट
