डॉक्टर धारवे -रिजवान सम्मानित
बाकानेर निप्र । लोकप्रिय सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल एनडीटीवी 24 की सालगिरह के मौके पर सामाजिक सरोकार और करोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में उत्कृष्टता एवं समाज सेवा कार्य के लिए तथा तीसरी लहर के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के लिए कॉविड टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने के लिए करुणा योद्धा अवार्ड से मुख्य अतिथि डॉ हीरालाल अलावा ,प्रवीण धारीवाल स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष मध्य प्रदेश ,छोटू शास्त्री धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धीरज बब्बर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान, नायब तहसीलदार श्रीमती नेहा शाह, एनडी 24 चैनल हेड नवीन पुरोहित के आतिथ्य में जनपद पंचायत उमरबन की 61 ग्राम पंचायतों में समाज सेवा और उत्कृष्टता के लिए करोना योद्धा अवार्ड सम्मान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ वीरेंद्र धारवे ,वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिजवान अली, पवन सेन को दिया गया।
इस अवसर पर जिले भर के पत्रकार विश्वजीत सेन अशफाक बबलू मोहम्मद अयाज खान सय्यद अखलाक अली केदार पाटीदार बसंत जख्मी स्वप्निल शर्मा कैलाश राठौड़ निर्मल जोहरी कैलाश मुकाती अनिल जैन वाहिद मंसूरी शेख शाहनवाज महबूब राही अता मोहम्मद योगेश जख्मी कलीम खान मोहम्मद अमजद मंसूरी लोकेंद्र जाधव उपस्थित थे उक्त जानकारी ind24 मनावर ब्यूरो अनिल तोमर ने दी।
