भोपाल : दिनांक 09 जून 2020 – पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर श्री इरशाद वली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री साई कृष्णा व अति. पुलिस अधीक्षक जोन -1 श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में दो दिन पूर्व दिनांक 07/06/20 को जहांगीराबाद क्षेत्र के फरहान अपार्टमेंट मे हुई लूट की घटना की पतारसी के सबंध में नगर पुलिस अधीक्षक जहागीराबाद श्री अलीम खान व थाना प्रभारी जहांगीराबाद वीरेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले एवं फरहान अपार्टमेंट मे रहने वाले लोगो से लगातार सघन पूछताछ की तथा मोबाइल सीडीआर के आधार पर घटना का खुलासा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09/06/2020 को फरियादी खनसा नाज को थाना जहागीराबाद तलब कर सघन पूंछताछ की गई तो महिला द्वारा झुठी रिपोर्ट करना स्वीकार किया गया और बताया कि उसका पति दिनांक 05/06/20 को प्रॉपर्टी के सिलसिले मे अपने दोनो भाई व मौसी सास को लेकर शुजालपुर गये थे। घर पर फरियादी व उसकी सास अकेली थी, शादी के एक साल बाद भी बच्चा न होने से सास लगातार ताने देती थी। इसी बात को लेकर फरियादिया और उसकी सास का दिनांक 07/06/20 को सुबह आपस मे झगडा हुआ, तो इसी बात से नाराज होकर और पति को वापस बुलाने एवं सास ज्वेलरी व पैसे न लेले, इस बात को छिपाने के लिये फरियादिया ने यह सारा झूंठा नाटक किया।
जैसी ही सास नहाने गई तो फरियादिया बाथरूम का दराबाजा बंद कर जोर जोर से चिल्लाने लगी, कि दो लोग चाबी मांगने का बहाना कर घर मे जबरदस्ती घुस आये है और लूटपाट कर रहे है।
फरियादिया ने ही अलमारी का सामान इधर उधर फैंक दिया था और घटना सही लगे इसलिये अलमारी का कांच भी तोड दिया था, रिपोर्ट मे जो लूट का मशरुका चैन व पांच हजार रुपये बताये थे, वो भी घर के लाकर मे छिपाकर रख दिये थे, जिसे फरियादिया खनसा नाज की निशादेही पर जप्त कर लिया गया है। सास द्वारा पति की अनुपस्थिति मे फरियादिया से लडाई झगडा किये जाने के कारण पति को वापस बुलाने एंव सास ज्वेलरी व पैसे न लेले इस वात को छिपाने के लिये खनसा नाज द्वारा लूट की झूंठी कहानी गढी गई है।
प्रकरण के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में निरीक्षक महिला थाना प्रभारी अजीता नायर, उनि. गिरी त्रिपाठी, उनि. रईस खांन, उनि.दिनेश रघुवंशी , उनि. ओमप्रकाश रघुवंशी, सउनि कलीमउददीन, सउनि शशि चौबे, सउनि अशोक शर्मा, आर. सादिक खान, आर. मुजफ्फर, आर. मुकेश सिंह ,आर, धर्मेन्द्र बघेल, अहसान खांन, आर बाबूलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियो द्वार उचित ईनाम देने की घोषणा की गई।
