रेल्वे स्टेशन पर बच्ची तक दूध पहुंचाने वाले आर.पी.एफ जवान का सम्मान नगद राशि एवं मोमेंटो भेंट कर विधायक आरिफ मसूद ने किया।
भोपाल। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि लाॅक डाउन के समय भोपाल रेल्वे स्टेशन से गुज़रने वाली ट्रेन में माॅ के साथ बैठी हुई 03 वर्षीय बच्ची जो कि डेढ़ दिन से भूखी बैठी थी वहीं पर ड्यूटी पर तैनात आर.पी.एफ. के जवान श्री इंदर सिंह यादव को जब बच्ची की माॅ ने बताया कि उसकी बच्ची भूखी है उसी समय श्री इंदर सिंह यादव दूध लेने के लिए गए इतने में ट्रेन चलने लगी तो इंदर सिंह यादव ने दौड़ कर दूध का पैकेट बच्ची की माॅ तक पहुंचाया इन्होेने अपने फर्ज को अंजाम दिया आज इनको सम्मानित किया गया।
आज आरिफ मसूद फैन्स क्लब के अध्यक्ष अब्दुल नफीस के कर कमलों द्वारा आर.पी.एफ जवान श्री इंदर सिंह यादव को पुष्प भेंट कर नगद राशि एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित विधायक आरिफ मसूद जी की ओर से किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी, मो. ज़फल सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
इस अवसर पर आरिफ मसूद फैन्स क्लब अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने कहा कि आज विधायक आरिफ मसूद जी की तरफ से आर.पी.एफ जवान श्री इंदर सिंह यादव जी का सम्मान आर.पी.एफ. थाने में किया गया जिस तरह से इंदर सिंह जी ने मानवता का धर्म निभाते हुए इंसानियत की मिसाल क़ायम की है वह सराहनीय है।
