पिपरिया- पिपरिया के शोभापुर बस स्टैंड के पास पुलिस को सुचना मिली की 1 आदमी हथियार लेके जा रहा है, तभी मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा टीम गठित कर आरोपी रामभरोस पिता राधेलाल रावत उम्र 53 बर्ष निवासी राजेन्द्र वार्ड पिपरिया को गिरफ्तार कर पुछताछ की और इसके पास से 3 राइफल के साथ 50 कारतूस 12 बोर के और 3 कारतूस .32 के जिन्दा कारतूस बरामद किये |
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया की ये हथियार अबेध रूप से आरोपी द्वारा रखे गए थे आरोपी पर 25/30 आर्मस एक्ट की कार्यवाही की गई |
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के साथ एसआई पंकज वाड़ेकर, प्रवीण मालवी पीएस आई गिलदारसिंग बघेल एएसआई जेपी मालवीय आरक्षक नरेश मालिक, नीलेश रघुवंशी, संतोष साहू मौजूद रहे |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
