सैयद ख़ालिद कैस
होशंगाबाद।बनखेड़ी/
कल पठानकोट न्यायालय द्वारा कठुआ कांड के दोषियों को हुई सज़ा के समाचार पर देश भर मेँ आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद भी बच्चियों पर हों रहें अत्याचार के मुद्दे पर कठोर क़ानून की आवश्यकता की मांग उठ रही है । ऎसे मामलों मेँ कठोरतम सज़ा या फाँसी की सज़ा से कम पर विचार नही होना चाहिऐ ताकि ऎसे वेहशी आगे पैदा नही हों ।
देश भर मेँ मासूम बच्चियों के साथ आए दिन हों रही घटनाऐं दिन प्रतिदिन कम होने के साथ पर बढ़ने के समाचार चिंता का विषय है । प्रदेश भर मेँ भी ऐसी घटनाओ की खबरें आना भी सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है ।
राजधानी भोपाल की मासूम बच्ची का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था की होशंगाबाद ज़िले की बनखेडी से भी एक ऐसा ही समाचार आया जिसमें एक मासूम को तीन साधु नुमा बाबाओं द्वारा अपहरण किया जाना सामनें आया है ।
हमारे प्रतिनिधि विनय तिवारी के अनुसार बनखेड़ी के ग्राम जुन्हेटा मे तीन युवको के द्वारा एक छोटी बालिका को उठा ले जाने की घटना सामने आयी है।प्रदेश व देश मै बच्चियो से अपराध बढते जा रहे है।इस संदर्भ मे छोटा सा क्षैत्र बनखेड़ी भी अछूता नही है।बालिका के पिता द्वारा बताया गया कि मैरे दो बच्चे एक लकड़ा व लड़की 2 व 3 साल के है।उन्हे आँगनवाड़ी जुन्हेटा मे पढने के लिये भेजता हूँ।आज बेटी राधिका को आँगनवाड़ी संचालिका दुलारी बाई के साथ आँगनवाड़ी भेजा था।बालिका और बालक लगभग 10 बजै घर आ जाते थे।जब बच्ची घर पर नही आई तो मै तलाश करने गया।तलाश करने पर बच्चे नही मिले,ग्रामवासियो से पता किया तो पता चला गाँव मे तीन बसदेवा(बाबा ) घूम रहे थे।इनके पास मेरी बच्ची राधिका को मनोज नाम का बसदेवा बनखेड़ी की तरफ जाते हुई देखा गया हे।पता चलतै ही ग्राम के जसवंत ठाकुर,राकेश यादव,हल्कोरी कुशवाह ने घेराबंदी कर इन्हे गाँव के पास से पकड़ लिया।पुलिस को जानकारी दी गई।जिसमे बनखेड़ी 100 गाड़ी के आरक्षक नंदकिशोर ने तीनो बसदेवा को गिरफ्तार कर लिया।बालिका के पिता ने बताया कि मेरी छोटी सी बच्ची का जानबूझकर आँगनवाड़ी कैन्द्र के रास्ते से अपहरण किया।
