भोपाल । केंद्र हो या राज्य सरकार बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाकर हर वर्ष करोड़ो रूपये के लोक धन की आहुति देते हैँ , परन्तु वास्तविकता मेँ बेटी अब भी असुरक्षित है , भय और आतंक के बीच जी रही है । और सबसे दुखदाई है पुलिस का भ्रष्ट चेहरा जो चंद रूपये के ख़ातिर बेटी पर अत्याचार करने वालों की रक्षक बन बेटी को नारकीय जीवन गुजारने पर मजबूर करते हैँ । आज ऐसी ही फ़रयाद लेकर एक लाचार पिता अपनी बेटी को न्याय और सुरक्षा के लिए नवागत पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख के समक्ष हाजिर हुआ और उसने पुलिस के घिनौने चहरे और हरकतों से आईजी को अवगत कराया ।
क्या है मामला –
जानकारी अनुसार तुर्कीपुरा की मरियम बी ने बताया कि उसका पति दहेज के नाम पर बार बार रकम मंगवाता है अब तक उसके पिता से लाकर वो 5 लाख दे चुकी है लेकिन बार बार दहेज की मांग करता है। न लाकर देने पर उसका पति, सास ओर ननद मारपीट करती है। बीते 1 -2 अप्रेल को भी उसके साथ जमकर मारपीट की ओर दहेज में मोटी रकम की मांग की, न देने पर मारपीट की गई।
पीड़िता मरयम के पिता के मुताबिक़ उनकी बेटी का निकाह 2015 सलीम बेग पुत्र नूर बेग निवासी -ग्राम सीका तुर्की पुरा थाना तलेन तहसील पचोर ज़िला राजगढ़ के साथ हुई थी , परन्तु दहेज के लालची पति और उसके परिजनों ने विवाहिता को यातनाएं दी । 31 अप्रेल 2019 से 01 मई की दरमियान रात को पीड़िता मरयम जो की गर्भवती थी के साथ पति सलीम , सास शमीना , नन्द अंजुम ने एक राय होकर पीड़िता पर लोहे की राड से मारा , जिससे उसके सिर , हाथ आदि पर गंभीर चोटे आई , यहाँ तक के उसके गर्भस्थ शिशु को भी गंभीर अंदरूनी चोटे आई जो रिपोर्टो मेँ उजागर हुई । इन लोगों द्वारा पीड़िता पर दबाव डाला था कि पिता का घर बिकवा कर रूपये ला वरना तुझे मार डालेंगे ।
पीड़िता के पिता अनुसार इस सब के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नही लिखी । जब भारी दबाव पढ़ा तो तलेन पुलिस ने 17/05/2029 को जमानती धाराओ का मुकदमा सलीम आदि पर दर्ज किये , परन्तु गिरफ्तारी आज दिनाँक तक नही हुई । बल्कि पीड़िता के पिता और भाईयो के खिलाफ ही झूठे मुकदमा बना दिया ।
पीड़िता के पुलिस पर आरोप –
तलेन थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज पर लेन देन कर फरियादी पर ही झूठा मामला दर्ज करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। उसके अनुसार वह न्याय की तलाश मेँ विगत दो माह से तलेन थाने के चक्कर काट रही है। पहले लोकसभा चुनाव का बहाना कर टीआई द्वारा भगा दिया गया । पीड़िता अनुसार उसके पति और परिजनो के विरुद्ध पहले तो 15 दिन एफआईआर लिखवाने के लिए चक्कर काटे, तत्पश्चात पिता के साथ पीड़िता द्वारा एसपी राजगढ़ कार्यालय पहुंचने पर एसपी के निर्देश के बाद तलेन पुलिस ने अंततः मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई के बजाए फरियादी पर भी 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पीड़िता के अनुसार उन्होंने फर्जी मामले में जमानत भी करवा ली लेकिन आरोपी के खिलाफ गेर जमानती धारा होने के बावजूद उन लोगों को पुलिस द्वारा संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब आरोपी रोज उसको ओर उसके पिता को धमका रहा है। महिला ने बताया कि पुलिस कार्रवाई नही कर रही है और आरोपी के हौसले बुलंद हो रहे है ऐसे में उसकी मौत हो जाती है या कोई घटना होती है तो जवाबदार पुलिस होगी।
@सैयद ख़ालिद कैस 9009217594
