भोपाल । मप्र मेँ पत्रकारों की स्थिति दिन प्रतिदिन चिंतनीय होती जां रही । पिछले 15 वर्षो मेँ पत्रकारों की हत्या , हत्या के प्रयास , अडिबाजी , रंग दारी और प्रताड़ना की घटनाऐं विकराल रूप धारण करती जा रही है । पिछ्ले 15 वर्षो के अंतराल मेँ हमने अपने कई क्रांतिकारी पत्रकार खो दिए जो भ्रष्टाचार , भू माफ़िया , रेत माफ़िया , खदान माफ़िया के खिलाफ आवाज उठाने के बदले असमय मारे गए । वर्तमान समय मेँ भी मप्र के पत्रकार भी असुरक्षा और भय के बीच जीवन गुजार रहें हैँ । दुर्भाग्यवश नयी सरकार भी घोषणा के बावजूद पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू नही करा सकी जो चिंतनीय और खेद का विषय है ।
बहरहाल ताज़ा मामला महिला पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने एकलौते पुत्र ऋषभ के साथ तीन दिन से कहीं खो गई है उनके मोबाईल नंबर सूचना -98260-73771
62651-55486
ऋषभ 99810-66515भी पिछले तीन दिन से स्वीच ऑफ हैँ ।
इस संबंध मेँ आज abpss का प्रतिनिधि मंडल नवागत आईजी योगेश देशमुख मिला और पुरी स्थिति से अवगत कराया जहाँ उन्होने डीआईजी इरशाद वली को उचित और कठोर कारवाई के निर्देश दिए ।
आखिर कारण क्या हैँ –
सरोज जोशी और उनके पुत्र के विरुध्द टीटी नगर , श्यामला हिल्स जहागिराराबाद , रातीबढ थानों मेँ कई झूटे मुक़दमे दर्ज कराएं गए थे , उनको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। किसी व्यक्ति ने सरोज जोशी से मुलाकात के बाद बताया था कि उसको 10लाख रूपये की फिरौती सरोज जोशी और उनके पुत्र के नाम की दी गई है । पिछ्ले 3माह से वह बेहद मानसिक पीड़ा का सामना कर रही हैँ।
