सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
आरोपी – मोहनी उर्फ अकील सीमा पिता उस्मान खाँ उम्र 33 साल निवासी ग्राम टांटोटी थाना सराना जिला अजमेर (राजस्थान)
घटनाक्रम – फरियादिया आरती पति अजय गौड उम्र 26 साल निवासी सलकनपुर मेला ग्राऊंड रेहटी व्दारा दिनांक 20.12.2019 को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि मोहनी नाम का किन्नर जो कि पिछले 02 दिनो से उनके तंबू मे आ रहा था वो दिनांक 20.12.2019 को फरियादिया व उसके पति की गैर मौजूदगी मे 06 माह की बालिका कुमारी आरोही का अपहरण कर ले गया था । रिपोर्ट पर थाना रेहटी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रं. 455/19 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एसएस चौहान ने प्रकरण में आरोपी किन्नर को शीघ्र गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद करने के निर्देश दिए गए तथा SDOP बुदनी श्री एस एस पटेल के मार्गदर्शन में TI रेहटी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी किन्नर मोहनी व अपहर्ता कुमारी आरोही की तलाश एवं पतारसी मे थाना रेहटी पुलिस व्दारा वरिष्ट अधिकारियो के दिशा निर्देशन में अथक परिश्रम कर उक्त आरोपी को होशंगाबाद के सेठानी घाट से दिनांक 18.01.2020 को गिरफ्तार किया गया , आरोपी से पूछताछ पर बताया कि बच्ची का अपहरण भीख मंगवाने व बच्ची के साथ मे होने से अधिक भीख मिलने के उद्देश्य से किया गया था । जिसके व्दारा बच्ची को दिनांक 23.12.2019 को नरसिंहगढ थाना जिला राजगढ के क्षेत्रान्तर्गत जंगल मे बच्ची को छोडकर कुछ दूर स्थित नाले मे शौच के लिए जाने पर लकडी बीनने वाले स्थानिय व्यक्तियो व्दारा लावारिस हालत मे बच्ची जंगल मे पाए जाने पर डायल 100 वाहन को सूचना देकर पुलिस को बुलाने के कारण गया पुलिस को देखकर आरोपी किन्नर वहाँ से भाग खडा हुआ था जिसकी तस्दीक करने पर पाया गया कि उक्त अपहर्ता बालिका नरसिंहगढ पुलिस को लावारिस हालत मे मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से बाल संरक्षण समिति राजगढ को सुपुर्द कर दी गई थी । प्रकरण मे अपहर्ता कुमारी आऱोही की दस्तयाबी दिनांक 18.01.2020 को गोपाल महिला मण्डल राजगढ से की जाकर मेडीकल परीक्षण उपरांत बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया तथा प्रकरण मे प्रकाश मे आए तथ्यो के आधार पर धारा 363(क) , 370 भादवि का समावेशन कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एसएस चौहान द्वारा उक्त उल्लेखनीय कार्य के लिए टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।

