चन्देरी । ऐतिहासिक एवं पर्यटन क्षेत्र और फिल्म सिटी से प्रसिद्ध नगरी के पुराना बस स्टैंड पर स्थित जय स्तम्भ शहीद स्मारक जो कि एक राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह है वह राजनैतिक व प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों आमजन की अनदेखी का शिकार बना हुआ है।

मालूम हो कि यह स्मारक 1857के स्वतंत्रता संग्राम अमर सेनानि चंदेरी के राजा मर्दनसिह एवं शहीदों की स्मृति में श्री संजय कुमार बागची आई ए एस सहायक कलेक्टर गुना ने 25सितम्बर1957को इस जयस्थम्भ का शिलान्यास किया था। यह जयस्थम्भ बर्ष 2012मे बंधन मुक्त हुआ था जो कि नगर पालिका के द्वारा इसके चारों ओर दुकान स्थापित थी इसे अशोका गार्डन के नाम से जाना जाता था जो वर्तमान कलेक्टर गुना श्री भास्कर लक्ष्यकार के द्वारा चंदेरी पदस्थ एस डी एम का भार था भार लेने के बाद इसे मुक्त कराया था।एवं एस डी ओ पी कार्यालय स्थापित कराकर सुरक्षा में रखा गया था। अब नया एस डी ओ पी कार्यालय परिवर्तित होने के कारण यह जयस्थम्भ अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। एवं शराबियों एवं अ समाजिक तथ्यों का अड्डा बन गया है गंदगी का माहौल बना हुआ है कोई नगरपालिका का कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है एवं सार्वजनिक पेशाब घर बनने के कारण बहुत ही अधिक गंदगी एवं बदबू का माहौल बना हुआ है। जहां देश स्वच्छता के लिए कई प्रोग्राम कर रही है हजारों रुपए खर्च हो रहे हैं वहीं ऐसे स्थान पर गंदगी का माहौल बना हुआ है। इसकी छत पर शराब की बोतलों के ढेर लगे हुए हैं। कुछ वर्षों पहले सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पुलिस सहायक केंद्र खोले गए थे जोआज असुरक्षित बनकर रह गये हैं।

चंदेरी से बृजकिशोर यागनिक की रिपोर्ट
