पिपरिया– विधानसभा निर्वाचन 2018 के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के निर्देशन में आज पिपरिया शहर तथा बनखेड़ी थाने के थानांतर्गत फांसीढाना गांव के समीप वन क्षेत्र में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा एक सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में कुल 65 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब तथा 4800 किलो ग्राम महुआ लहान बरामद कर आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण कायम कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
पिपरिया शहर में आज तड़के ही आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कुचबंदिया मोहल्ले में दबिश दी।
जिसमें की छाया बाई कुचबंदिया से 5 लीटर, प्रीति कुचबंदिया से 5 लीटर , गुड्डी कुचबंदिया से 6 लीटर, अर्चना कुचबंदिया से 4 लीटर, संतो बाई कुचबंदिया से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया ।
उसके पश्चात टीम ने अपनी सूचना के आधार पर बनखेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम फांसीढाना के समीप घोघरा नाला में वन क्षेत्र में सघन तलाशी लेने पर 21 ड्रमों तथा 39 बोरियों में भरा 4800 किलो ग्राम महुआ लहान तथा 40 लीटर कच्ची शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
इस कार्यवाही में जप्तशुदा सामग्री की कुल कीमत करीब ₹150000/- आकी गई ।
इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन, अजीत एक्का, आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार, राजेश साहू ,सुयश फौजदार, वासुदेव त्रिपाठी, एकता सोनकर ,जगदीश दुबे तथा आबकारी आरक्षक व नगर सैनिकों का स्टाफ सम्मिलित था।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
