पिपरिया – रक्षाबंधन के त्यौहार के एक दिन पहले अपनी रोजी रोटी के लिए आनंद बाग स्थित विनायक दाल मिल में काम करने वाली बबली पति जीवन लाल उम्र 40 वर्ष महिला निवासी गांधी वार्ड पिपरिया की दाल मिल में काम करते समय लगभग 4 बजे महिला का सिर दालमिल के पट्टे मे फस कर कटर मे कट कर धड से अलग हो गया । महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।
उपरोक्त जानकारी मंगलवारा पुलिस ने दी ।इस घटना के बाद दाल मिल में भगदड मच गई घटना की जानकारी दालमिल के मुनीम हथवाँस निवासी राजकुमार पिता छोटे लाल ने दी ।विनायक दाल मिल संचालक हरनारायण भट्टर पूर्व से ही कृषि उपज मंडी में धोखाधड़ी कर चना बेंचने के मामले में फरार चल रहा है ।पुलिस ने मर्ग कायम कर दालमिल को सील किया है साथ ही दालमिल मे कार्यरत 2 कर्मचारियों को पकडकर हिरासत मे लिया है इनसे पूछताछ की जा रही है ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
