पिपरिया– पिपरिया से लगे ग्राम तरोनकला और उमरिया के मार्ग की स्थिति देखते ही बनती हैं इतना समय बीत जाने के बाद भी रोड नहीं बनी और ग्रामीण खासकर बच्चे जो स्कूल जाते हैं उनकी स्थिति देखते ही बनती हैं उन्हें कितना परेशान होकर स्कूल जाना पड़ता और आना पड़ता है इस गंभीरता को देखते हुए उमरिया गांव के लोग तहसील पहुंचे |
ग्रामीण राधे पटेल ने बताया 2 कि.मी. रोड है जिसकी स्थिति काफी ख़राब है इसी मार्ग से बच्चे स्कूल और सभी लोगो को पिपरिया आना जाना पड़ता है अगर किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो उसे पिपरिया ले जाना काफी मुश्किल हो जाता है शासन प्रशासन का मौन रवैया देख परेशान होकर आज सभी ग्रामीण वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया की अनुपस्थिति में जी.डी.सोनी को ज्ञापन सौंपा |
ज्ञापन देने में राधे पटेल,जीवन सिंह, दुर्गा प्रसाद, हरिशंकर, धनराज, उमेश, आशीष, रमेश, मुकेश, प्रदीप, मनोज, संजय, अमित, भबूत सिंह, आदि ग्रामीण जनो ने पिपरिया तहसील में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
