👉खबर आज तक कि रिपोर्ट
टीकमगढ़ /पलेरा -(काछोरा) का दबंग सरदार कर रहा दिन-रात रेत का अवैध उत्तखनन
👉खबर डलने के बाद ओर हुए माफिया के हौंसले बुलंद लगता है पुलिस व प्रशासन ने चांदी के सिक्कों की खनक में दे दिया अभय दान
👉15 से 20 डम्फर रेत रोजाना पुलिस एवं प्रशासन की मिलीभगत से निकालता है दबंग सरदार अपने खेतों से घर की सड़क तक लाकर करता है डम्प उसके बाद भरता है डम्फर
👉अवैध तरीके से उत्खनन कर माफिया, पुलिस, वन विभाग व प्रशासन लगा रहा सरकार को लाखों का चूना
👉पुलिस, अभ्यारण विभाग व प्रशासन की मिली भगत से खुलेआम हो रहा अवैध उत्खनन
पलेरा :- पलेरा थाना क्षेत्र में इस समय काछोरा के एक दबंग सरदार द्वारा पुलिस, वन विभाग व प्रशासन के कुछ बिकाऊ नुमाइंदों से मिलकर खुलेआम दिन रात टैक्टरो से 15 से 20 डम्फर अवैध उत्तखनन टैक्टरों के माध्यम से किया जा रहा है इसके बाद उसी रेत को जेसीबी मशीन से डम्फरो में भरकर बेच दिया जाता है । इस पूरे कार्य मे साइलेंट मोड़ पर टोटल प्रशासन इस दबंग सरदार का साथ दे रहा है। जबकी जहाँ उत्तखनन यह सरदार करता है वहा काछोरा वन विभाग का क्षेत्र लगता है। यदि पुलिस, वन विभाग व प्रशासन के अधिकारियों के मोबाइल व सरदार के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाए तो मामला खुद ब खुद इनकी मिलीभगत का साबित हो जाएगा।
टीकमगढ से शिवेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट
