आष्टा से सतीश सेन की रिपोर्ट
सीहोर जिले की जावर नगर परिषद में गहराया जल संकट जनप्रतिनिधियों और नागरिको ने ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुँचकर नयाब तहसीलदार शेखर चौधरी को सौंपा ।
सात दिवस के अंदर पानी की व्यवस्था ठीक हो वरना होगा उग्र आंदोलन – शिवम सोनी
जावर में 6 दिन छोड़कर मिल रहा मात्र 25 मिनिट नल से पानी
जावर नगर में जल संकट अपना विकराल रूप ले चुका है नगर परिषद जावर द्वारा सात दिवस में पानी दिया जा रहा है जिससे पूरे जावर नगर की जल व्यवस्था खराब हो चुकी है पीने के पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ रहा है इस संबंध में जावर नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवम सोनी एवं समस्त पार्षदों व आम नागरिकों के नेतृत्व में तहसील जावर में जिलाधीश महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी है कि 7 दिवस के अंदर अगर जल संकट दूर नहीं किया गया । तो जावर की जनता के साथ सभी जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन व धरना करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी संपूर्ण जान जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर, पार्षद गुलाब सिंह ठाकुर ,वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दयाराम परिहार ,बहादुर सिंह का पत्रकार ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बंटी राठौर ,धीरेंद्र सिंह ठाकुर ,गब्बू महेश्वरी ,मृदुल महेश्वरी ,पिंटू खत्री, गोलू राठौर मुकेश प्रजापति, लाला राठौर ,अंकित अजमेरा, अखिलेश परिहार ,नरेंद्र सिंह ठाकुर सहित अनेक नगरवासी उपस्थित थे।
