सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट।
बढ़ते हुए महिला अपराधों अपहरण जैसे गंभीर मामलों पर आज कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव और आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेंद्र मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर की गई ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बच्चियों के अपहरण के मामले संज्ञान में आते हैं तो वह रोंगटे खड़े कर देते हैं आज बढ़ते हुए क्राइम को रोकने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस का एक प्रयास है जिससे बच्चियों और महिलाओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा की जा सके साथ ही हम यह भी कहना चाहेंगे कि पुलिस को अपना मित्र समझें किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में पुलिस आपके साथ खड़ी है श्री यादव ने संबोधन के दौरान कहा कि अधिकांश बच्चे और बच्चियां मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं लेकिन मोबाइल फोन को किस प्रकार से उपयोग में लेना चाहिए यह अधिकांश लोग नहीं जानते मोबाइल फोन उपयोग करते समय किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से बचने के लिए आप अपने मोबाइल एटीएम और खातों के पासवर्ड किसी को ना बताएं किसी भी प्रकार की ओटीपी को सार्वजनिक ना करें अपनी किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा ना करें यातायात सुरक्षा पर संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करें लाइसेंस हमेशा अपने साथ रखें और वाहन को धीमी गति से चलाएं मध्य प्रदेश पुलिस का यह कदम महिला सुरक्षा और बच्चों में साइबर और यातायात को लेकर जागरूकता में अनूठा कदम है अगर इस प्रकार के कार्यक्रम सभी कॉलेजेस शैक्षणिक संस्थाओं में होते रहे तो आमजन की पुलिस के साथ दूरियां भी कम होगी और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी मिलेगी।
