पिपरई अशोकनगर-एक किसान के मोवाइल पर कोल आया कि सर आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है क्योंकि आपका एटीएम नंबर एक्सपायर हो गया है। आप अपना खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर के अलावा गोपनीय पासवर्ड नंबर भी दे दे। जिससे आपका अकाउंट बंद नहीं होगा साथ ही साथ आपको नया एटीएम कार्ड भी बनाकर भेजा जाएगा।
नगर में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से लोगों के पास अनजाने नम्बरों से इस तरह के कोल आ रहे है जिसमें काॅल करने वाला व्यक्ति खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए आपसे कहेगा कि सर आपका एटीएम नंबर एक्सपायर हो गया है। आपका अकाउंट बंद होने वाला है। आप अपना खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर के अलावा गोपनीय पासवर्ड नंबर भी दे दे। जिससे आपको नया एटीएम कार्ड जारी किया जा सके। और आपका अकाउंट बंद न हो सके। यह कहते हुए कार्ड का नंबर पूछकर आपसे आपका गोपनीय पासवर्ड नंबर पूछा जाता है। ऐसे में कई लोग इन कालों को सही समझकर अपना एटीएम नंबर दे देते है और फिर वह ठगी के शिकार बन जाते है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है पिपरई तहसील के बेसरा गांव के किसान कप्तान सिंह सरवाईया का जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया की उनके मोबाइल नंबर पर 7779897918 इस नंबर से काॅल आया और काॅल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए चिकनी चुपड़ी बाते करते हुए बातचीत में कहा कि सर आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है क्योंकि आपका एटीएम नंबर एक्सपायर हो गया है। यह कहकर मुझसे कार्ड नंबर और गोपनीय कोड़ नंबर ले लिया नंबर लेने के फौरन बाद उस वक्ति ने काॅल काट दिया। आज जब हमने बैंक जाकर अपना अकाउंट चेक करया तो उसमें से जमा राशि करीब 5000 हजार रुपए निकल चुके थे।
