भोपाल :प्रदेश में भाजपा को सत्ता में आये 15 साल होने को है और किसान पुत्र शिवराज ने 12 साल बेमिसाल का डंका पिटवा लिया है ,विकास के अब्बा के सिपेह सलार जगत मामा को २०१८ के चुनाव करीब आते है जनता के दुख दिखने लगे हैं ,अब दूर दराज़ के ग्रामीणों के घर बिजली पहुचा रहे मामा शिवराज को 12 साल तक बिजली की याद क्यों नही आई ,
गोरतलब हो कि सतना जिले के मैहर क्षेत्र के बेलदरा गांव में बरसों से बिजली नाम की सुविधा नही थी गत दिनों ग्रामवासियों के चहरे खिल उठे जब उन्होंने पहली बार अपने घर में विद्युतकर्मियों को मीटर लगाते व बिजली का कनेक्शन करते देखा। कुछ ऐसा ही माहौल हिनौता कला के रामकुमार कोल के घर में भी रहा। बरसों से बिजली के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों की मम्मा शिवराज को अचानक याद सताने लगी और उन्होंने चुनाव के मद्देनज़र जनता को एक बार और लोलीपोप थमा दिया , यह सब हुआ प्रधानमंत्री सौभाग्य हर घर बिजली योजना के तहत बिजली कनेक्शन से रोशन घर को देखकर मिली।
विद्युत विभाग ने सतना जिले की 25 पंचायतों में कैम्प लगाकर 1192 बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया। बताया गया कि अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में सभी घरों में मीटर लगवाकर कनेक्शन का काम कराया और बिजली चालू कराई। अधीक्षण यंत्री वीके जैन ने बताया कि सभी कनेक्शनों में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री वीके जैन ने बताया कि बाबूपुर में 45, सराय 36, खोखम 48, बेला 31, थथौरा 69, कुआं 34 ,भुमकहर 47, गुझवा 35 मेहुती 31, रनेही 36, भरगवां 37, खरहा 22, ओबरा 29, मौहारी कटरा 36, पथरा 34, गुलवार 216, पड़मी 167, आमिन 32, हिनौता कला 28, खेरवा सानी 32, इचौल 58, जरियारी 26, चुनकुईया 18 जसो 26 व उसरार 19 सहित 25 पंचायतों में 1192 परिवारों को कनेक्शन देकर उनके घर बिजली पहुंचाई गई।
जिन गावों में विद्युत कंपनी द्वारा कनेक्शन बांटे गए हैं वहां के बगैर कनेक्शनधारी लोग लाइन में कटिया फंसाकर घर में बिजली जलाते थे। इससे जहां विद्युत कंपनी की बिजली चोरी होती थी वहीं कटिया फंसाने पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। कंपनी द्वारा कनेक्शन देने के बाद ये लोग अब उपभोक्ता बन गए। मैहर के हिनौता कला के एक हितग्राही ने बताया कि कनेक्शन लेने के लिए पैसे नहीं थे लिहाजा तार में कटिया लगाकर घर में बिजली जलाते थे। अब कटिया फंसाने से मुक्ति मिल गई है।
देश को विकास पुत्र मिले अभी 3 साल ही गुज़रे हैं और प्रदेश में भाजपा को 15 साल ,12 साल शिव -राज को ,फिर भी सतना जिले की 25 पंचायतों सहित बाबूपुर , सराय , खोखम बेला , थथौरा, कुआं ,भुमकहर गुझवा मेहुती , रनेही , भरगवां , खरहा , ओबरा , मौहारी कटरा, पथरा, गुलवार, पड़मी , आमिन , हिनौता कला, खेरवा सानी , इचौल , जरियारी , चुनकुईया , जसो,उसरार सहित 25 पंचायतों में बिजली का ना होना शिवराज की विकास की खोखली घोषणाओं को उजागर करता है .चुनाव आते ही बिजली की चिंता क्यों ? इतने साल तक इन पंचायतों को बिजली से वंचित करना कितना न्यायसंगत था .इसका जवाब ना तो भाजपा के पास होगा और ना शिवराज के पास !
– सैयद खालिद कैस
