भोपाल : लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने बताया है कि सड़कों के सुधार कार्य के लिए वृहद स्तर पर योजना तैयार की गई है। इस योजना में 590 किलोमीटर सड़क के सुधार कार्य के लिए 513.10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्य जिला मार्गों की कुल लम्बाई 20 हजार 412 किलोमीटर तथा ग्रामीण मार्गों की कुल लम्बाई 24 हजार 359 किलोमीटर है। इन मार्गों के सुधार एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए निविदाएँ शीघ्र आमंत्रित की जाएगी।
