इंदौर। आज जब संपूर्ण विश्व पर्यावरण प्रदूषण से चिंतित है ऐसे में पर्यावरण को प्रदूषण से रोकने के विविध उपाय करने में भारत अग्रगण्य है। प्रदूषण रोकने में पेड़ों की कटाई रोकना और नये पेड़ लगाना बहुत कारगर उपाय है। जिस कार्य में युवा वर्ग उत्साहित होकर भाग लेने लगे तो समझना चाहिए कि वह सफलता का लक्ष्य प्राप्त करेगा। युवा पीढ़ी का पर्यावरण के प्रति जाकरूकता के शुभ संकेत हैं। आज ‘युवा संस्कार समिति गोलापूर्व जैन’ इन्दौर के युवाओं द्वारा श्री अतिशय क्षेत्र मलयगिरी पर समिति के संरक्षक डी.के. जैन पूर्व डी.एस.पी., व समन्वयक डॉ. अरविंद जैन के मार्गदर्शन, निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ’मनुज’ ने बताया कि वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मलयगिरी क्षेत्र इंदौर के संरक्षक पारस जैन, सुपुत्री डाॅ. श्रीमति प्रीति जैन (सपरिवार), महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माला जैन, समाज के प्रत्येक कार्य में अग्रणी श्रीमती रश्मि जैन, महिला संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती श्वेता जैन एवं समाज के मंत्री प्रवीण जैन, सांस्कृतिक मंत्री अविनेष जैन, समाज के ऊर्जावान व्यक्तित्व आशीष जैन रामबाग, समिति की तरफ से पंडित राजकुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन सुखलिया, ऋषभ जैन, पवन जैन गोम्मटगिरी, आलोक जैन अरिहंत नगर आदि उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए। संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही आनंद के साथ संपन्न हुआ। पर्यावरण प्रेमियों ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

-डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर 9826091247
