खुरजा/बुलंदशहर
कोतवाली खुरजा नगर क्षेत्र से अधिवकता धर्मेंद्र चौधरी का अपहरण की आशंका में पुलिस जंगल की खाक छान रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
ग्राम फतेहपुर बुजुर्ग निवासी अधिवकता धर्मेंद्र चौधरी खुरजा कचहरी में वकालत करने के साथ प्रापरटी डीलिंग का कार्य करते हैं और प्रेम वाटिका मे निवास है।
बताया जाता है कि शनिवार की शाम वह घर से गये थे तभी से गायब है। पीडित का मोबाइल फोन भी रात से ही लगातार बंद आ रहा है। अपहरण की आशंका जताते हुए परिजनो ने पुलिस को सूचना दी तो महकमे मे हडकंप मच गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खोजबीन करने पर रात में करीब ११ बजे पीडित की मोटर साईकिल ग्राम खबरा के पास जंगल में खडडे मे पडी मिली है। क्षेत्र को सील कर वकील की तलाश में कांबिंग की जा रही है। वकील की सकुशल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। इधर वकील के अपहरण की सूचना पर मंडल के आईजी ने मौके का निरीक्षण कर वकील की बरामदगी के आदेश दिये है। समाचार लिखे जाने तक पीडित की तलाश जारी है।
@राजेन्द्र भारद्वाज ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय सहारा मीडिया बुलंदशहर
