सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक श्री एस एस चौहान के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एसडीओपी आष्टा श्री मोहन सारवान के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के विशेष अभियान के तहत विडीपी पोर्टल की मदद से जावर थाना प्रभारी मदनलाल इवने की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता चोरी की आदा दर्जन बाईक जप्त की गई जावर टीआई मदनलाल इवने ने बताया कि वरिस्ट अधिकारी के मार्गदर्शन अनुसार वहानों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था जिसमे प्रमुख रूप से सब स्पेक्टर उपेन्द्र पारासर आरक्षक सन्तोष मीना सुरेश परमार अनिल एव आरक्षक राहुल को जावर जोड़ पर वहानों की चैकिंग पर लगाया गया था इसी दौरान डोडी घाटी साइड से एक बिना नम्बर की पल्सर बाईक से आ रहा था इस दौरान उक्त व्यक्ति को रोका तो वहाँ नही रुका ओर भागने की कोशिश इस पुलिस जवानों ने तत्काल पकड़ लिया और उक्त व्यक्ति गाड़ी को कागज़ दिखाने को बोला तो कागज नही होना बताया गया और जब नाम पूछा तो इरफान उर्फ नफ़्फ़ु पिता इकबाल शाह निवाशी गंजपुरा जावर बताया गया उक्त गाड़ी के चेचिस नम्बर और इंजन नम्बर को जैसे ही पोर्टल पर डाल कर चेक किया तो उक्त वाहन सुरेन्द्र सिंह निवाशी ऐशबाग भोपाल के नाम पर होना पाया गया मोटरसाइकिल चोरी के सन्देह में होने के कारण आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बजाज पल्सर बाईक 150 सीसी मौके से जप्त कर आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं का मुकदमा दर्ज किया गया एवं आरोपी से पुलिस ने बारीकी से पूछताछ करने से बताया कि उसने यहाँ पल्सर बाईक को 2018 में ऐशबाग भोपाल से चोरी की थी और स्वयं ही चलाता था एव 6 मोटरसाइकिल को चोरी कर छायन के जंगल मे झाड़ियों के पीछे छुपाकर रखा होना बताया गया आरोपी के निशानदेही पर कुल 6 बाईक जप्त की गई जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए है उक्त कार्यवाही में जावर टीआई मदनलाल इवने उपनिरीक्षक उपेन्द्र पारासर ए एस आई मंगल प्रसाद यादव आरक्षक सुरेश परमार सन्तोष मीणा राहूल परमार सहित जावर पुलिस स्टाप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
