भोपाल । ईशकृपा फर्टिलिटी एंड एंडोस्कोपी सेंटर भोपाल डारेक्टर डॉ शिल्पा डोडानी जो की निर्भया महिला स्वाधार गृह की रेगुलर डाक्टर भी है अपनी टीम के साथ शाहजहानाबाद स्थित निर्भया महिला स्वाधार गृह की महिलाओ की जांचे की सवपर्थम सभी महिलाओ की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई I डॉ डोडानी ने बताया इस शिविर का उद्देश्य बारिश के मौसम में होने वाली बीमारीयो के प्रति महिलाओ और युवतिओं को जागरूक करना था साथ उनकी स्कीनिंग करना ताकि यह पता चल जाये की कही किसी महिला को बुखार या कोरोना का कोई सिम्टम्स तो नहीं है जिससे वह दूसरी महिला को सक्रमित न कर दे । शिविर में लगभग 20 महिलाओ और 5 बच्चो की जांचे की गई साथ ही कुछ महिलाओ को आवश्यकता अनुसार दवायेँ दी गयी। निर्भया स्वाधार गृह की संचालिका श्रीमती समर खान ने बताया कि बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों (उल्टी, दस्त, पेचिश, टायफाइड, हैजा, पीलिया, कृमि संक्रमण, त्वचा एवं आँखों के रोग, मच्छरों एवं मक्खियों से फैलने वाले) का संक्रमण अधिक हो जाता है इसी को देखते हुए आज यहाँ शिविर का आयोजन किया गया है ताकि आश्रय गृह में रहने वाली महिलाये इन बीमारियों से बची रहे और निवासरत प्रत्येक महिला स्वस्थ रहे । इस दौरान डॉ शिल्पा डोडानी ने निवासरत प्रत्येक महिला को दो गज की शारीरिक दूरी, मास्क पहनने और अन्य सावधानियां बरतने के लिए जागरूक कियासाथ ही उन्होंने बताया बारिश के दौरान दूषित पानी के कारण प्राय: दस्त रोग फैलता है और यह मुख्य रूप से बच्चों में अधिक होता है इसलिए सबको शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करना चाहिए और जहाँ तक आवश्यक हो सके पानी उबालकर एवं छानकर पीने में उपयोग में लाया जाये। आश्रय गृह के आसपास साफ-सफाई रखें, सेनेटाइजर का उपयोग करे ,मास्क का इस्तेमाल जहा तक हो सके आश्रय गृह से कोई भी बहार न जाय और जो बहार जाये मास्क पहनकर जाये और आने के बाद अपने हाथ अच्छी तरह से धोये । सड़े-गले फल एवं खाद्य पदार्थों का उपयोग न करें। खाना के पहले एवं शौच के बाद साबुन से अवश्यक हाथ धोएँ , दस्त लगने पर ओ.आर.एस. एवं जिंक टेबलेट का उपयोग चिकित्सक की सलाह के अनुसार किया जाये। और अगर किसी को खांसी,बुखार ,सिरदर्द, कंपकंपी और गले में खराश की समस्या को हल्के में न लें। बुखार, सूखी खांसी, थकान-कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ,कंपकंपी के साथ शरीर थरथराने, मांसपेशियों में तनाव और मुंह का स्वाद बिगड़ने या सूंघने की क्षमता कमजोर पड़ने की शिकायत सताए तो भी फौरन आश्रय गृह प्रबंधन को बताये ताकि वह चिकित्सकों से संपर्क करें। अथवा कॉल सेंटर नंबर 104 ,कंट्रोल रूम नंबर 0755-2527177 ,भारत सरकार हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या नज़दीकी स्वास्थ केंद पर संपर्क करे ।
