कमलनाथ सरकार की अतिक्रमण विरोधी मुहिम की पोल खोलती ख़बरें आजतक विशेष संवाददाता साक्षी मगरे की खास ख़बर
भोपाल । राजधानी भोपाल के पोर्च इलाके शाहपुरा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पंडित गोपाल तिवारी द्वारा मंदिर परिसर की जमीन से लगी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करके बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा है । मंदिर परिसर में निर्मित कमरे भी किराये पर देने की तैयारी जोरों शोरो से कर रहे है।

पहली नज़र में शासकीय भूमि पर मंदिर की आड़ में अतिक्रमण का ये मामला जितना सहज दिखाई दे रहा है असल मे उस से कई ज़्यादा गंभीर है। और इस गोरखधंधे में नगर निगम , पुलिस तथा प्रशासन की मिलीभगत से इनकार नही किया जा सकता है ।
यहाँ भी देखें-
दरअसल मंदिर के ये पुजारी कोई और नही वरन मध्यप्रदेश सरकार के पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के बड़े बाबू है । जो प्रदूषण बोर्ड , शासन और निगम के सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम कोलार पाइप लाइन के ऊपर बैश कीमती शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के कंस्ट्रक्शन कर रहे है, और तो और ग्रीन बेल्ट पर भी इन्होंने कब्ज़ा कर रखा है ।
इस संबन्ध में जब हमारी टीम ने पंडित गोपाल तिवारी से सवाल पूछा कि ये उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है तो उन्होंने कबूला की उनके ऊपर बोहोत बड़े लोगो का हाँथ है । आगबबूला हुए तिवारी जी के तेवर बता रहे हैं कि उनके ऊपर बहुत बड़े बड़ों के हाथ हैं इसीलिए उनके द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर ना तो नगर निगम का अमला और ना ज़िला प्रशासन कोई कदम उठा रहा।

