बड़वानी– जिले के मेणीमाता के पास बोरी गांव में एक ही परिवार से नौ लोगों की फूड पॉइजनिंग से तबियत खराब हो गई. इस घटना में 40 वर्षीय टेमा नामक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 9 बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़वानी से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचा ।
बड़वानी जिले में फूड पॉइजनिंग से एक ही गांव के नौ लोगों की तबियत खराब हो गई. दूषित खाना खाने से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई है. फूड पॉइजनिंग से बीमार छह लोगों का उपचार मेणीमाता और तीन लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है. बीमारों में महिला और बच्चे भी शामिल है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव से पानी और भोजन के सैंपल लिए हैं.
बड़वानी जिले के मेणीमाता के पास बोरी गांव में एक ही परिवार से नौ लोगों की फूड पॉइजनिंग से तबियत खराब हो गई. इस घटना में 40 वर्षीय टेमा नामक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 9 बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़वानी से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. मामले की जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी जेल बारेला ने बताया कि प्राथमिक दृष्टी में छाछ और ज्वार की होली खाने से इन लोगों की तबियत बिगडना हो सकता है, लेकिन मामले की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा.।
ग्रामीणों ने फूड पॉइजनिंग से बीमार लोगों को मेणीमाता और जिला चिकित्सालय में भर्ती करया, जहां कुछ लोगों की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पीडित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड पॉइजनिंग के पीछे मुख्य कारण तो उसे नहीं पता, लेकिन जाँच उपरान्त नतीजे सामनें होंगें ।
