बिरमपुरी गोस्वामी की रिपोर्ट
आज ग्राम रामपुरिया मे मिडिल स्कूल के बच्चों के साथ मिल बाचे का आयोजन पूरे प्रदेश के साथ राजगढ ब्लाक के रामपुरिया ग्राम मे “मिल बाचे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओ से प्रश्नोत्री की गई ।
आयोजन मे रामबाबू विश्वकर्मा पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ने बच्चों से आओ मिल बांचे कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों से मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है राजगढ़ जिले के जिला कलेक्टर कौन है मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी नदी कौन सी है और राजगढ़ जिले में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं आदि प्रश्न किये जिसमे ७५ % बच्चे सही जवाब दिये तथा बुद्धिमान मंत्री की कहानी बच्चों को सुनाई जिसमें मिडिल के प्राचार्य रामप्रसाद रामप्रसाद सिरोलिया ने कार्यक्रम उपरांत बच्चों को भोजन कराया।
