मुंबई-साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के रावडी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 2.0 की रिलीज तारीख चौथी बार बढ़ाई जा रही है। ऐसा लगता है कि मेकर्स दुसरी फिल्मों को बड़ी टक्कर देने के मूड में हैं। एक तरफ दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए पागल हुए जा रहें है तो वही दुसरी तरफ बार-बार फिल्म को खसकाना बेसब्री बढ़ा रहा है। यह फिल्म पिछले साल दिवाली में रिलीज होने वाली थी। उसके बाद 26 जनवरी का दिन तय किया गया। पर इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज होने वाली थी इसलिए 2.0 की रिलीज तारीख अप्रैल महीने के लिए ढकेल दी गई। अब मिल रही जानकारी के मुताबिक़ अप्रैल महीने में भी रजनीकांत की फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 
बॉलीवुड लाइफ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक़ रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 जून या अगस्त महीने में रिलीज होगी क्योकि उससे पहले कोई अच्छी तारीख नहीं दिख रही है। 2.0 फिल्म की रिलीज तारीख का लगातार आगे बढ़ना, बॉलीवुड और साऊथ के लिए एक बड़ी खबर है। फिल्म के निर्देशक शंकर ने हालही में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि हैदराबाद में इस फिल्म का टीज़र रिलीज किया जाने वाला है और उसी दरम्यान फिल्म के रिलीज की घोषणा भी की जाने वाली है।
आइए अब 2.0 फिल्म से जुड़ी कुछ विशेष बातों की जानकारी ले लेतें हैं। यह फिल्म 450 करोड़ रूपये में बनाई गई है। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 16 करोड़ रुपए में बेचे जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल अदा कर रही हैं। यह फिल्म दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए।आर।रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है।
