मुंबई –संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। लेकिन इन सब में हम सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है को तो जैसे ही भूल ही गए हैं। दोस्तों टाइगर जिंदा है फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और रूपये बटोर रही है। सलमान की इस फिल्म को रिलीज होकर भले ही 39 दिन हो चुकें हैं पर फिल्म कमाई के मामले में अभी भी बरकरार है। जी हाँ, कल का यानी सोमवार के दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आया हुआ है। 21 लाख का रूपये का बिजनेस फिल्म ने किया है। इस हिसाब से अब टाइगर जिंदा है फिल्म की कुल कमाई 337.56 करोड़ रूपये हो चुकी है। फ़िल्मी जानकारों ने यह आकलन किया था कि इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 325 से 335 करोड़ रूपये के आस पास होगा। पर खुशी की बात यह है कि फिल्म ने आकलन के आंकड़े को भी क्रॉस कर लिया है। 
अब टाइगर ज़िंदा है फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे ज्यादा फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही कई तरह के रिकॉर्ड भी फिल्म ने बनाए है। इसी फिल्म की वजह से कटरीना कैफ फिर एक बार मीडिया की हेडलाइन बन चुकी है। अभिनेत्री के करियर में उछाल आया है। फिल्म का निर्देशन किया है अली अब्बास जफ़र ने। सलमान के फैन्स एक बड़ी संख्या में अभी भी फिल्म देखने के लिए पहुच रहें हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा फिल्म में परेश रावल, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, गिरीश कर्नाड मुख्य किरदार में हैं।
फिल्म की कहानी 40 नर्सों को बचाने के मिशन पर निकले टाइगर और जोया की है। इन नर्सों में 25 भारतीय और 15 पाकिस्तानी हैं जिन्हें कि आतंकवादी संगठन आईएससी ने बंधक बना रखा है। इस मिशन के लिए रॉ और आईएसआई एजेंट हाथ मिलाते हैं और साथ मिलकर ही काम करते हैं।
