रीवा -काॅग्रेस के वरिष्ट नेता म0प्र0 विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी का दिल्ली के फोर्टिन(एस्कार्ट) अस्पताल में सायं 4ः00 बजे दुखद निधन हो गया है। श्री तिवारी का पार्थिव शरीर दिनांक 20 जनवरी को सुबह 8ः00 बजे विशेष वायुयान द्वारा दिल्ली से रवाना होकर सुबह 9ः30 बजे सतना हवाई पट्टी में पहॅुचेंगा। सतना हवाई पट्टी से रीवा, बेला सड़क मार्ग द्वारा जयस्तम्भ चैक घोड़ा चैराहा, प्रकाश चैराहा, अस्पताल चैराहा होते हुए अमहिया आवास पर लाया जायेगा। अमहिया में 20 जनवरी को आमजन के दर्शनार्थ पार्थिव शरीर रखा जावेगा। दिनांक 21 जनवरी को अमहिया से सुबह 10ः00 बजे अंतिम यात्रा उनके गृह ग्राम तिवनी के लिए रवाना होगी। गृह ग्राम तिवनी में दोपहर 12ः00 बजे बैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जावेगा। यह जानकारी दिवंगत श्री तिवारी के पुत्र सुन्दरलाल तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
