कुक्षी । नगर पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह नजर आ रहा था परिणाम के रुझान को लेकर नगर के जवाहर चोक में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की साथ ही बधाइयां दी 3052 मतों से भाजपा के अध्यक्ष के साथ नगर में 13 पार्षद की ऐतिहासिक विजय को लेकर कार्यकर्ताओं में उस नजर आ रहा था मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा था भाजपा की ऐतिहासिक विजय को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुक्षी चुनाव प्रभारी रमेश धारीवाल ने कहा कुक्षी चुनाव का जनादेश भाजपा सरकार की नीति संगठन का समर्पण है जनता का भाजपा को जो जनाधार दिया है वह कुक्षी के विकास तक पहुचेगा उन्होंने कहा कुक्षी नगर निकाय चुनाव जीत के साथ कांग्रेस मुक्त अभियान की शुरुआत हुई है और यह जारी रहेगी नगर की जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाकर विकास की परंपराओं को आगे बढाया है ऐतिहासिक विजय मिलने के बाद मुकाम सिंह किराडे ने कहा कुक्षी का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी आम जनता को अपने कामों को लेकर नगर पंचायत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे कुक्षी के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा नगर में विजय यात्रा में अलीराजपुर विधायक नगर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बघेल, चुनाव संचालक समिति के लुणकरण करण गुप्ता, पूनम चंद माली, डॉ यु केभायल, गोमा जी सेपटा, नगर मंडल अध्यक्ष पूनम कसे रा, जिला मंत्री महेंद्र सेपटा, गणेश जीराती, नितिन पहाड़िया,कृष्कांत गुप्ता, मनीष भावसार अजयदासौधीं राहुल,मुकेश भावसार,कन्हैया पाटीदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे विजय यात्रा नगर के मंगलवारीया, सोनी मोहल्ला, सीरवी मोहल्ला, भावसार मोहल्ला, पाटीदार मोहल्ला सहित पूरे नगर में यात्रा मैं भ्रमण किया यात्रा का अल्पसंख्यक मोर्चा युवा मोर्चा आदिवासी विकास मोर्चा महिला मोर्चा के साथ वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, संत शिरोमणि संगठन, बृजवासी समाज, नव युवक पाटीदार संगठन, पोरवाल समाज, भावसार समाज, माली समाज के साथ सभी समाज द्वारा स्वागत किया गया यात्रा का आभार चुनाव संचालक रामेश धाड़ीवाल ने माना उक्त जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी
