भोपाल। लगता है शिवराज का जादू अब लोगों के सिर से उतरने लग गया है। आये दिन भाजपा के प्रत्याशियों के हारने के समाचार मिलते रहते हैं। सबसे बड़ी बात यह के शिवराज के मंत्री और लोगो की नाराजगी से जनमत अब शिवराज के बूंदे बैठ रहा है। आज घोषित स्थानीय निकाय परिणामो ने जहाँ कांग्रेस को ऊर्जा दी वहीं भाजपा के लिए फिर एक बार आत्ममंथन की गुंजाइश पैदा कर दी है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज घोषित 9 परिणामों में 5 पर कांग्रेस ने तो 4 पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय पाई है। पूर्व की 5 भाजपा की जीती सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया। भाजपा ने कांग्रेस की 3 पर ओर एक पूर्व की खुद की जीती सीट पर पुनः कब्जा किया। इस प्रकार स्कोर 5 कोंग्रेस ओर 4 भाजपा।
गौरतलब है के धार में कांग्रेस, पीथमपुर में भाजपा, मनावर में कांग्रेस, ड्ही में भाजपा,कुक्षी में भाजपा,धरमपुरी में कांग्रेस, धामनोद में भाजपा,राजगढ़ ओर सरदारपुर में कांग्रेस जीती है।
पिछले एक महीने से इन चुनावों को जीतने के लिए दोनों दलों में युद्ध छिड़ था जिसे कांग्रेस ने लगभग जीत लिया। खुद शिवराज दिन- रात एक कोई हुए थे,लेकिंन उनके मंत्री-विधायकों से जनता की नाराजगी ने भाजपा को फिर से आत्ममंथन के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है।
@विशेष संवाददाता मोहम्मद साजिद खान
