भोपाल । आज दिनांक 21.10.19 को शास.हाई स्कूल तात्या टोपे पुरानी जेल भोपाल में ऊर्जा डेस्क द्वारा स्कूल की छात्राओं छात्र को अपने बचाओ के लिए ट्रेनिंग दी गईं ।
इस कार्यक्रम में ऊर्जा डेस्क की मास्टर ट्रेनर नीतू कुंसरिया ने छात्राओं को गुड़ टच व बेड टच के बारे में बताया कहा अगर आपका सबसे अच्छा दोस्त है कोई तो वो आपकी माँ है कोई भी समस्या आप को होती है तो सबसे पहले अपनी माँ को बताओ , वही उन्होंने कहा ऊर्जा डेस्क ज़िले के 17 थानों में है यह डेस्क का मकसत महिलाओ को थाने में कंपिलेन्ट करने में जो कठिनाईं आती है वो 17 थानों में जो ऊर्जा डेस्क चलरही है उसमें आके अपनी समस्या बता सकती है छात्राओ से कहा घर जाके अपने मोहल्ले के महिलाओं और घर की महिलाओं को ऊर्जा डेस्क के बारे में बताए ।
ताके उनको कोई समस्या हो तो वो ऊर्जा डेस्क से संपर्क करे ।
इस कार्यक्रम में थाना जहांगीराबाद ए. एस. आई. शशि चौबे,महिला प्रदान आरक्षक अज़रा खान,नारी शक्ति की अध्यक्ष अफ्शा ज़फर,आल मंसूरी समाज के अध्यक्ष जावेद मंसूरी,सुरक्षा समिति के सदस्य आसिफ खान,इरफान खान एवं स्कूल के शिक्षक उपस्तिथ रहे ।
