शेख नसीम @ 8770972604
भोपाल@ भारतीय जनता पार्टी देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाल रही हैं इस यात्रा में भाजपा के बड़े और दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का अभी तक इस संकल्प यात्रा में शामिल न होना चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर आज भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी मीडिया से बात करते हुए जब एक पत्रकार ने साध्वी से सवाल किया की आपकी पार्टी भाजपा देशभर में गाँधी संकल्प यात्रा निकाल रही हैं लेकिन आप अभी तक इस यात्रा में शामिल नही हुई हैं इसकी क्या वजह हैं तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सवाल को टालते हुए कहाकि महात्मा गाँधी इस देश के राष्ट्रपुत्र हैं और आदरणीय हैं बल्कि परम आदरणीय हैं उन्होंने देश के लिए जो योगदान दिया हैं और जिन्होंने भी योगदान दिया हैं उन सबके हम आभारी हैं और हम महात्मा गाँधी के कदमो पर चलना हमारे लिए आदर्श हैं मुझे किसी को कोई सफाई नही देनी हैं।
गांधी संकल्प यात्रा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के शामिल नही होने पर कांग्रेस ने साध्वी पर हमला बोलते हुए कहाकि इसमें हैरानी वाली कोई बात नही हैं क्योंकि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महात्मा गाँधी के विचारधारा की नही हैं।
