पिपरिया – पिपरिया जीआरपी आरपीएफ पुलिस की बड़ी कामयाबी सामने आयी है मुखबिरो द्वारा मिली सूचना के द्वारा चोरी लूट करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया जो लंबे अरसे से फरार थे संदेही विशालदेवनाथ पिता देवनाथ तापुस (20)वर्षीय निवासी जमुनिया सोहागपुर सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सोहागपुर मे घेराबन्दी कर पकड़कर चौकी लाकर पूछताछ की जिसमे विशालदेवनाथ ने काबूल किया कि लूट और चोरी अपने साथियो के साथ की जिसमे धर्मेद्र केवट (26)वर्षीय ,प्रकाश राजपूत (30)वर्षीय,बबला साहू(26)वर्षीय,जमुनिया थाना सोहागपुर को चोरी करना कबूल किया |
जिसमे धर्मेन्द्र केवट, विशालदेवनाथ को 5/9/18 को न्यायिक उपजेल मे भेजा गया जिसमे 20/9/18 को प्रकाश राजपूत,बबला साहू निवासी जमुनिया को पुलिस रिमांड मे लिया पूछताछ पर चोरी कबूल की |
इनके पास से 1 जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के 2 हार, 1 पांचाली, 1 सोने का मंगलसूत्र कान के झाले करीवन 65 ग्राम सोने के जेवरात और नगद 8200/- रूपए जुमला कीमती मसरुका 224200/- रुपए जिसमे पूरा चोरी का माल बरामद किया ।
जीआरपी पुलिस की इस बड़ी कामयाबी में अति पुलिस अधीक्षक प्रतिमा पटैल द्वारा गठित टीम में गाडरवारा थाना प्रभारी वी.पी.पाण्डेय चौकी प्रभारी पिपरिया उपनिरीक्षक बी.एम.द्विवेदी सउनि आर.डी. गौतम आरक्षक संजय, श्यामलाल, राजकुमार मेहरा टीम ने यह कार्य किया है।
एवं जीआरपी के साथ ही आरपीएफ निरीक्षक मोहम्मद सैय्यद आरपीएफ प्र.आर.एस.के निन्नोरिया,पी. आर. पाण्डेय के द्वारा भी जीआरपी के साथ संयुक्त कार्रवाई की |
मामले में सफलता प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा अधिकारी कर्मचारियो का उत्साहवर्धन करने के लिये नगद इनाम की घोषणा की |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
