पिपरिया- पिपरिया में गणेश महोत्सव का आज धूमधाम के साथ समापन हुआ । वहीं शहर की सीमा से सटे हथवास में 10 दिनों से चले आ रहे इनामी महोत्सव में हथवास की बजरंग चौक गणेश समिति ने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ गणेश समिति का खिताब हासिल किया । गौरतलब है कि पिपरिया के हथवास में पिछले 20 सालों से गणेश उत्सव के दौरान अलग अलग विषयो में गणेश समितियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस महोत्सव के देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं ।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आदित्य पलिया,हथवास सरपंच नरसिंह रावत समेत गॉव के सम्मानीय,वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
