सारंगपुर -राजगढ़ जिले के सारंगपुर अनुभाग के पचोर थाना में कल दिनाँक को श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद द्वारा जिले के प्रत्येक थानों पर महिला सुरक्षा एवम सशक्तिकरण हेतु तैनात शक्ति मोबाइल द्वारा श्रीमान अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में विशेष कार्यो जैसे समाज मे फैली महिला संबंधी कुरीतियों बाल विवाह, झगड़ा एवम नातरा प्रथा,एवम महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियों गुड टच बैड टच एवम महिला अपराधों जैसे विषयों पर विभिन्न स्कूलों एवम कॉलेजों व कोचिंग क्लासेज़ में जाकर के शक्ति मोबाइल द्वारा आये दिन जिले में श्रीमान अधीक्षक महोदय के महिला सुरक्षा एवम सशक्तिकरण के उद्देश्य को बख़ूबी अंजाम दिया जा रहा है, इसी के अंतर्गत उक्त महिला पुलिस बल द्वारा प्रत्येक दिन अपने अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुई वहां के कन्या शालाओं, को एड स्कूलों, तथा कोचिंग क्लासेज ,में जाकर के महिला संबंधित जानकारियां एवम समझाइस दी जा रही है।इसी पहल के चलते सारंगपुर अनुभाग के पचोर थाना की शक्ति मोबाइल द्वारा कॉलेज के आवागमन स्थल पर भ्रमण करते हुए मनचलों पर बखूबी नज़र रखी जा रही जिससे समाज की महिलाओं में भय के माहौल को खत्म किया जा सके, तथा समय समय पर छात्राओं एवम महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला संबंधित अपराधों ,100 डायल ,महिला हेल्पलाइन जैसी अन्य जानकारियों से शक्ति मोबाइल द्वारा अवगत कराया जाकर के उचित समझाईस दी गयी।तथा छात्राओं एवम अन्य लड़कियों को चेहरे पर कपड़ा या स्कार्फ न बांधने की समझाईश दी गयी तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर या लड़को द्वारा परेशान करने पर ,शक्ति मोबाइल को एवम डायल 100 पर तत्काल सूचना देने की समझाईस दी गई। गौरतलब है कि, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय एवम अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रतिदिन समीक्षा ली जा रही है ।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की यह पहल निश्चित ही महिला सुरक्षा एवम समाज मे व्याप्त कुरीतियो को जड़ से उखाड़कर महिला के स्तर एवम सशक्तिकरण में बदलाव लाने का काम करेगी तथा समाज मे महिलाओं में व्याप्त भय के माहौल को खत्म करेगी । अतः श्रीमान अधीक्षक महोदय का ब्लू गैंग एवम शक्ति मोबाइल संचालित करने का उद्देश्य समाज सुधार हेतु उक्त सराहनीय कार्यों से सफल होता प्रतीत होता है।
बिरमपुरी गोस्वामी राजगढ़
