पिपरिया– पिपरिया में सर्वदलीय दल पिपरिया शहर के गणमान्य नागरिक नगर वासियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी को मंगलवारा बाजार सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि दी गई सभी वक्ताओं ने वाजपेयी जी के जीवन पर अपने विचार रखें नगर व्यापारी संघ के सचिव श्याम राठी जी ने सभा मैं अपने वक्तत्व के दौरान नगर पालिका को घेरा और कहा नगर पालिका सिर्फ फ्लेक्स की राजनीति करती है यह फ्लेक्स मंगलवारा चौराहे पर नगर पालिका द्वारा लगाया गया था जिसमें श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी गई इस फ्लेक्स नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष और बीजेपी के वार्ड पार्षदों का फोटो था इसको लेकर पिपरिया नगर में चर्चा का माहौल गर्म है |
शाम को पत्रकार परिवार द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी पत्रकार बंधुओ द्वारा श्रधांजलि अर्पित की गई।सभी मित्रो ने अपने अपने विचार प्रस्तुत कर माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी जी को भावपूर्ण नमन किया।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आज तक पिपरिया
