जबलपुर/भोपाल, 18अगस्त।आम आदमी पार्टी की आज 18 अगस्त को जबलपुर के दद्दा परिसर (मदन महल थाने के करीब) में आयोजित बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा में पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी होगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय मुख्य अतिथि और आप के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी आलोक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और जबलपुर जोन के प्रभारी डॉ. मुकेश जायसवाल ने बताया कि 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से मालवीय चौक से बस स्टैंड, शास्त्री ब्रिज होते हुए मदन महल थाने के करीब दद्दा परिसर तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद दद्दा परिसर पहुंचकर यह रैली बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा में परिवर्तित हो जाएगी। सभा के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय होंगे, जबकि आप के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी आलोक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि सभा के बाद दोपहर 3.30 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्री राय एवं श्री अग्रवाल आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची की घोषणा करेंगे। इस दौरान सभी प्रत्याशियों को प्रेस से मिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने गत 26 जून को भोपाल में 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद 6 जुलाई को ग्वालियर में दूसरी सूची में 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसके बाद छतरपुर में 30 जुलाई को 22 उम्मीदवारों की घोषणा की गई और 11 अगस्त को भोपाल में 9 प्रत्याशी घोषित किए गए। इस तरह अब तक कुल 70 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी घोषित प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क का सिलसिला शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अब चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार के चुनाव में पार्टी चौंकाने वाले परिणाम देगी और मध्य प्रदेश की राजनीति में तीसरी शक्ति की जोरदार उपस्थिति दर्ज होगी।
प्रदेश नेतृत्व शामिल होगा पदाधिकारी सम्मेलन में
डॉ जायसवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी की बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा एवं प्रत्याशियों की घोषणा के मौके पर प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भटनागर, प्रदेश संगठन मंत्री और भोपाल एवं रीवा जोन के प्रभारी पंकज सिंह, प्रदेश संगठन सचिव और इंदौर जोन के प्रभारी युवराज सिंह, प्रदेश संगठन सचिव एवं ग्वालियर जोन के प्रभारी हिमांशु कुलश्रेष्ठ, उज्जैन जोन के प्रभारी इंद्र विक्रम सिंह, प्रत्याशी चयन समिति की प्रभारी चित्तरूपा पालित, जबलपुर के लोकसभा प्रभारी आशीष सिंगराहा और आप युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष निशांत गंगवानी समेत अन्य कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल ।
बिरमपुरी गोस्वामी की ख़बर
