पिपरिया– पिपरिया में कीर समाज ने आज आरक्षण अधिकार रैली निकालते हुए मौजूदा सरकार से आरक्षण की मांग कि है । घनश्याम कीर,श्रीमती ममता कीर,बिट्टी कीर के नेतृत्व में रैली निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं म.प्र. से आये सामाजिक महिला व पुरुषों के साथ युवाओ ने हिस्सा लेकर मुख्य मंगलवारा चौराहे पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया । इस दौरान समाज द्वारा शहर के मुख्य मंगलवारा चौराहे पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनिट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं । रैली को लेकर सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने कीर समाज के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें आरक्षण से वंचित रखा है जबकि उनकी समाज आदिवासियों की तरह आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जीवनयापन कर रही है । साथ ही उनका कहना है कि वर्तमान राज्य औऱ केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने अगर आगामी चुनाव से पहले यथावत कीर समाज को आरक्षण नही दिया तो वो आगामी चुनाव का बहिष्कार कर जन आंदोलन करेंगें । आरक्षण के विषय को लेकर समाजिक लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार अजय सिहारिया को ज्ञापन भी सौंपा । ज्ञापन सौंपने में समाज के धनराज कीर,प्रमोद केहर,दीप्ति सिंह भगवत सिंह, लक्ष्मी नारायण, गंगाराम, श्रीमती लक्ष्मी कीर आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील में ज्ञापन दिया |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
