भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री और जिला सीहोर प्रभारी मोहम्मद असलम खान द्वारा आज संभाग आयुक्त , कलेक्टर भोपाल , तथा प्रमुख सचिव राजस्व मध्यप्रदेश शासन को बैरागढ़ वृत्त के तहसीलदार गुलाबचंद बघेल द्वारा भ्रष्ट आचरण अपनाने तथा मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व को हानि पहुचाने का आरोप लगाते हुए तत्काल हटाने की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बैरागढ़ तहसीलदार गुलाबचंद बघेल सहित समस्त नजूल कार्यालय में 3 वर्षों से अधिक समय से पदस्थ अधिकारी एवं बाबूओ को हटाने की भी मांग की गई है ।

ज्ञापन में कहा गया है वर्षों से जमे बाबू भ्रष्टाचार का पर्याय बने हुए हैं तथा जन सामान्य के सामने अनुचित मांगे रखते हैं । ज्ञापन में कहा गया है बरसों से जमे प्रवाचको , बाबूओ को भी हटाया जाए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
