खेतासराय(जौनपुर) – क्षेत्र के मानीकलां, ग्यासपुर नोनारी निवासी एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने पारिवारिक कलह के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना आस-पास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी मेवालाल प्रजापति (62) वर्ष शनिवार की बीति रात पारिवारिक कलह से आकर घर के बाहर 200 मीटर दूर स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया जाता है कि मेवालाल अपने ससुराल मानीकला ग्यासपुर नोनारी में रहते थे। दो दिन पहले किसी बात को लेकर घर से नाराज़ होकर अपने मूलघर चकिया चले गये थे।
बीते शनिवार की रात में ग्यासपुर नोनारी में आकर फांसी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर लिया। इसकी जानकारी लोगो को तब हुई जब सुबह गाँव की महिलाओ ने देखा मेवालाल पेड़ पर फांसी लगा लिया है। इसकी तत्काल सूचना घऱवालों को दिया। घर के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच तो पेड़ से लटकती शव को देखकर सन्न रह गये।
घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मृतक मेवालाल के पांच पुत्र बंसधारी, गिरधारी, रामधारी, प्रकाश व जगदीश प्रजापति हैं। मौके पर सिर्फ जगदीश मौजूद था। बाकी सभी भाई रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना की सूचना डायल 100 को दिया गया। तत्काल डायल 100 पुलिस और थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर गाँव वालों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। तथा आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगो मे तरह – तरह की कयास लगाए जा रहे है।
