राजगढ -रोजडखुर्द गांव के लोग शोचालय सहित कई योजना से वछिंत हैं । प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव का असर इस गांव मे नही मिला देखने को यहा आज भी शोच के लिये खुले मे ही जाते लोग।
आपको बता दे कि राजगढ जनपद के रोजडखुर्द गांव मे शोचालय निर्माण मे किसी ने कोई रूची नही दिखाई गई है यहा न तो मांर्निंग फालोअप चला न कोई शोचालय बनवाने के प्रति प्रेरित किया बल्कि कुछ लोगो द्वारा शोचालय बनाये गये उनका ही रोजगार सहायक द्वारा भुगतान नही कराया गया है ।
रोजडखुर्द गाव मे तत्कालिन रोजगार सहायक ओमप्रकाश शर्मा सहित सरंपच द्वारा पूर्व मे शोचालय की राशियो का गबन किया गया जिसमे लम्बे समय से धारा 40,ओर 92 का प्रकरण प्रचलित है । लेकिन गांव के कई लोगो ने आगे आकर शासन द्वारा मिलने वाले बारह हजार रूपये के तहत शोचालय निर्माण करा लिया लेकिन गांव मे किसी को कोई शोचालय का भुगतान नही किया गया रोजगार सहायक रामलाल दांगी की बडी लापरवाही उजागर होती है ।
भुगतान से वंछित हितग्राही
भारतसिंह,बिरमसिंहवर्मा,राधेश्याम,प्रताप,विरमपुरी, तरवरसिंह,घनश्याम सेन,सहित एक दर्जन से अधिक हितग्राहीयो को भुगतान नही मिल पाया है ।
खबरे आजतक के लिये, बिरमपुरी गोस्वामी की रिपोर्ट
