भोपाल-जबलपुर में पदस्थ आईबी अफसर रूपेश दांगी के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी संध्या दांगी ने महिला थाना में लगभग डेढ़ महीने पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे लेकर रूपेश और उनके घर वाले संध्या पर केस वापस लेने का दबाव डालते रहें। जब वह नहीं मानी तो संध्या के घर जाकर उनके माता-पिता को धमकी देते रहे। साथ ही संध्या को भी फोन पर धमकियां देते रहें। इससे परेशान होकर संध्या शनिवार को कोहेफिजा थाना में पति रूपेश और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
राजधानी के लालघाटी निवासी संध्या ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब से महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराया, तभी से मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। शुक्रवार को रात में उनकी गाड़ी की तोड़फोड़ की गई और केस वापस लेने के लिए लगातार धमकी मिल रही है। उन्होंने शिकायत की है कि इससे पहले भी अगस्त में जब पति रूपेश की पहली शादी की बात पता चली तो उन्होंने मेरे ऊपर बंदूक रखकर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही 2 दिसंबर को महिला थाना में केस दर्ज कराने के बाद लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। मेरे परिवार वालों को समाज से निकालने की भी धमकी दांगी समाज की ओर से दी जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
